Monday, July 9, 2018

बच्चों के लिए 5 बेहतरीन जूस

1. बच्चों को चुकंदर का जूस पीने के लिए जरूर देना चाहिए। यह जूस भले ही पीने में अच्छा ना लगे, लेकिन यह जूस दिमाग तक जाने वाले रक्त प्रवाह को तेज करता है।चुकंदर आयरन, फोलिक एसिड, नाइट्रेट्स, बीटेन और मैग्नीशियम का एक अच्छा स्रोत है।  2. अनार के स्वास्थ्य लाभ असंख्य हैं।अनार में एंटीऑक्सिडेंट, एंटी वायरल और एंटी-ट्यूमर गुण होते हैं और इसे विटामिन, विशेष रूप से विटामिन ए, विटामिन सी, और विटामिन ई के साथ-साथ फोलिक एसिड का अच्छा स्रोत भी कहा जाता है। 3. टमाटर एंटीऑक्सिडेंट लाइकोपीन का प्रमुख आहार स्रोत है। जिससे हृदय रोग और कैंसर का खतरा कम है। ये विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन डी, पोटेशियम, फोलेट और विटामिन के का एक बड़ा स्रोत भी हैं। 4. एलोवेरा में पोषक तत्वों, जैसे विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई और विटामिन बी12, के साथ-साथ पोटेशियम, जस्ता, और मैग्नीशियम जैसे खनिजों में समृद्ध है। यह इम्यून सिस्टम को भी ठीक रखता है और मेटाबॉलिज्म को संतुलित करने में मदद करता है। 5. नारियल को ब्रेन फूड भी कहते हैं। वैसे कम लोगों को ही पता होगा कि हमारे ब्रेन को फैट की आवश्यकता होती है और नारियल में भरपूर मात्रा में फैट मौजूद होता है। इसका सेवन करने से दिमाग को तेज करने और फोकस बढ़ाने में मदद मिलती है।

No comments:

मोहे गिरधर गोपाल : जन्माष्टमी विशेष

अदभुत देवेन्द्र सिकरवार का लेख अदभुत! ***************************************** #मो_मन_गिरिधर_छवि_पे_अटक्यो भारत अपने अधोपतन के कालखंड स...